तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्त
सेंसेक्स : गिरावट के और गहराने की आशंका
दबावपूर्ण 8325 पर स्थित सेंसेक्स ने 8600 का महत्वपूर्ण समर्थन ब्रेक करते हुए 8047 का बॉटम बनाया और अभी भी इसका रुख दबावपूर्ण ही बना हुआ है और गिरावट जारी रहने पर यह नीचे में 8160, 7866 और 7425 तक आ सकता है।

बाजार पर निराशा की मनोवृत्ति हावी
अगले सप्ताह भी सुसमाचारों के अभाव में बाजार में गिरावट की यही स्थिति बरकरार रहने की आशंका है और छोटे-मोटे सुधारों को छोड़कर यह स्थिति अगले दो-तीन सप्ताहों तक भी बनी रह सकती है।

लार्सन एंड टुब्रो : 580 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 560 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 2335 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 715 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

ओरिएंटल बैंक : 103 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 101 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 321 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 150 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

टाटा केम : 104 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 101 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 440 का उच्चतम स्तर बनाया था। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

एमफोसिस : 183 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 119 का न्यूनतम और 340 का उच्चतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 170 और 162 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 192 के ऊपर जाने पर यह 196 और 202 तक जा सकता है।

प्राज इंडस्ट्रीज : 48 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 45 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 273 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 63 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

वेबदुनिया पर पढ़ें