तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स : 9100 पर प्रतिरोध
8756 पर स्थित सेंसेक्स 8000 के स्तर पर समर्थन लेते हुए सुधारात्मक उठाव की स्थिति में है और ऊपर में इसे 9100 और 9570 पर प्रतिरोध प्राप्त हो सकता है। नीचे में 8385 और 8110 पर निगाह रखना आवश्यक है और इनके नीचे इसमें गिरावट का दबाव और बढ़ सकता है।

आयातित तेजी का बुलबुला
बाजार में आई बढ़त पूरी तरह से विदेशी बाजारों से प्रभावित है और इसे बेयर रैली भी कहा जा सकता है। इसका स्थायित्व और इसकी अवधि भी अनिश्चित है और यह कभी भी नकारात्मक हो सकती है।

आईडीएफसी : 45 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 44 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 235 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 60 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

गुज एनआरई कोक : 17 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 16 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 129 का उच्चतम स्तर बनाया था। ऊपर में 26 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें।

गोदरेज इंड्स : 51 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 46 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 87 का उच्चतम स्तर बनाया था। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें। 49 के नीचे जाने पर यह 47 और 44 तक जा सकता है।

एम एंड एम : 344 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत हैं और इसके पूर्व इसने 287 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 327 और 313 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 366 के ऊपर जाने पर यह 380 और 400 तक जा सकता है।

एमटीएनएल : 61 पर स्थित अंश लगातार गिरावट में बना हुआ है और इसने 51 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 219 का उच्चतम स्तर बनाया था। निवेशक अंश में फिलहाल नए निवेश से परहेज ही करें। ऊपर में विनिवेश को प्राथमिकता दें। 159 के नीचे जाने पर यह 57 और 54 तक जा सकता है।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

वेबदुनिया पर पढ़ें