तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्ता

सेंसेक्स : सुधारात्मक उठाव की ओर
विदेशी बाजारों से प्रभावित तेजी की इस रैली को विस्तार मिला है, परंतु अभी भी इसका स्थायित्व और इसकी अवधि अनिश्चित है। कोई भी नकारात्मक खबर इसमें बेचान का दबाव तेजी से बढ़ा सकती है।

मंदी की रैली को विस्तार
8966 पर स्थित सेंसेक्स में इस समय सुधारात्मक उठाव को विस्तार मिला हुआ है। नीचे में 8860 और 8697 के समर्थन बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनके नीचे इसमें गिरावट का दबाव और बढ़ सकता है। ऊपर में बढ़त जारी रहने पर यह 9170 और 9450 तक जा सकता है।

हीरो होंडा : 996 पर स्थित अंश लगातार बढ़त में बना हुआ है और इसने 1009 का उच्चतम स्तर बनाया। नीचे में 969 और 946 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। निवेशक अंश को मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रहें और गिरावट पर नए निवेश पर विचार कर सकते हैं।

इंडियन ओवरसीज बैंक : 43 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 37 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 229 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे 42 का समर्थन महत्वपूर्ण है। 42 के नीचे यह 40 और 38 तक जा सकता है।

इस्पात इंड. : 10 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 9 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 87 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे में 9.50 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें पुनः दबाव आरंभ हो सकता है।

जिंदल स्टील : 1140 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 517 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 1050 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 1168 के ऊपर जाने पर यह 1209, 1236 और 1299 तक जा सकता है।

जेएसडब्ल्यू स्टील : 186 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 161 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 1389 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे 177 का समर्थन महत्वपूर्ण है। 177 के नीचे यह 172 और 163 तक जा सकता है।
प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

वेबदुनिया पर पढ़ें