तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स : बढ़त पर जा सकता है 10550 अंक तक
बाजार में बढ़त का दौर लगातार बना हुआ है और जब तक विदेशी बाजारों में तेजी है, यहाँ भी तेजी बरकरार ही रहने की संभावना है।

बढ़त जारी रहना संभव
10348 पर स्थित सेंसेक्स इस समय लगातार बढ़त में बना हुआ है और इसके लिए नीचे में 9850 और 9500 के समर्थन बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनके नीचे इसमें दबाव पुनः बढ़ सकता है। ऊपर में बढ़त जारी रहने पर यह 10480, 10550 और 10675 तक जा सकता है।

बीईएमएल : 425 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 280 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 386 और 360 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 443 के ऊपर जाने पर यह 455, 473 और 504 तक जा सकता है।

मारुति : 795 पर स्थित अंश बढ़त में बना हुआ है और इसके पूर्व इसने 428 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 760 और 740 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 832 के ऊपर जाने पर यह 850 और 890 तक जा सकता है।

ऑप्टो सर्किट : 112 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 69 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 97 और 88 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। अंश को मध्यम अवधि के लिए रखे रहें।

राष्ट्रीय केम : 39 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 27 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 38 और 37 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 41 के ऊपर जाने पर यह 42, 43 और 45 तक जा सकता है।

जी इंटरटेनमेंट : 110 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 88 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 362 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे में 106 और 103 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 103 के नीचे यह 99 और 93 तक जा सकता है।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

वेबदुनिया पर पढ़ें