तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्ता

सेंसेक्स : 11 हजार का प्रतिरोध महत्वपूर्ण
10803 पर स्थित सेंसेक्स लगातार बढ़त में बना हुआ है और इसके लिए नीचे में 10445 और 10170 के समर्थन बेहद महत्वपूर्ण हैं और इनके नीचे इसमें दबाव पुनः बढ़ सकता है। ऊपर में 11000 का प्रतिरोध बेहद महत्वपूर्ण है और इसके ऊपर सेंसेक्स का बंद होना बाजार में स्थायित्व के लिए बेहद जरूरी है। बढ़त जारी रहने पर यह 11040, 11170 और 11400 तक जा सकता है।

तेजी के वेग में बढ़ोतरी
बाजार में तेजी का वेग लगातार ऊपर की ओर बना हुआ है और यह लगातार विदेशी बाजारों का पीछा कर रहा है और आगे भी करता रहेगा।

वेलस्पन गुजरात : 86 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 48 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 80 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 92 के ऊपर जाने पर यह 96, 102 और 112 तक जा सकता है।

ट्यूलिप टेलीकॉम : 441 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 258 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 355 और 375 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 472 के ऊपर जाने पर यह 494, 524 और 576 तक जा सकता है।

थर्मेक्स : 212 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 151 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 200 और 192 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 223 के ऊपर जाने पर यह 231, 244 और 263 तक जा सकता है।

टाटा कम्युनिकेशन : 577 पर स्थित अंश लगातार बढ़त में बना हुआ है और इसने अपने सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 550 और 530 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रख सकते हैं और गिरावट पर नए निवेश पर भी विचार कर सकते हैं।

टाटा केम : 157 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 99 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 440 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे में 152 और 147 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 147 के नीचे यह 143 और 138 तक जा सकता है। 162 के ऊपर जाने पर यह 165, 169 और 176 तक जा सकता है।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

वेबदुनिया पर पढ़ें