तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्ता
सेंसेक्स : बढ़त पर 11575 तक जाना संभव
11329 पर स्थित सेंसेक्स सुधारात्मक गिरावट के बाद पुनः बढ़त में बना हुआ है और 10700 का समर्थन बेहद महत्वपूर्ण है। इनके नीचे इसमें दबाव पुनः बढ़ सकता है। बढ़त जारी रहने पर यह 11575 और 11920 तक जा सकता है।

ऊपरी स्तर पर सतर्कता जरूरी
बाजार में स्थिति लगातार तेजी की ही बनी हुई है, परंतु ऊपरी स्तर पर सावधानी की आवश्यकता है। आने वाले समय में भी बाजारों से दिशा-निर्देश प्राप्त करता रहेगा।

एजुकॉम्प सॉल्यूशन : 2557 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 1331 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया गया है। नीचे में 2344 और 2190 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 2695 के ऊपर जाने पर यह 2780, 2900 और 3120 तक जा सकता है।

फेडरल बैंक : 178 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 110 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 172 और 168 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 185 के ऊपर जाने पर यह 189 और 196 तक जा सकता है।

मुंदरा पोर्ट : 404 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 250 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 386 और 369 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 420 के ऊपर जाने पर यह 430, 450 और 478 तक जा सकता है।

ट्यूलिप टेलीकॉम : 478 पर स्थित अंश में बेहतरी के संकेत मिलने लगे हैं और इसके पूर्व इसने 258 का न्यूनतम स्तर बनाया था। बढ़त के चलते सभी नजदीकी प्रतिरोधों को ब्रेक कर दिया है। नीचे में 452 और 433 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं और इसके नीचे दबाव बढ़ सकता है। 504 के ऊपर जाने पर यह 524 और 552 तक जा सकता है।

टोरेंट पॉवर : 104 पर स्थित अंश सुधार के दौर में बना हुआ है और इसने गिरावट के चलते 50 का न्यूनतम स्तर बनाया। गिरावट में आने से पहले इसने 270 का उच्चतम स्तर बनाया था। इस समय नीचे में 99 और 95 के समर्थन महत्वपूर्ण हैं। 111 के ऊपर जाने पर यह 115, 121 और 130 तक जा सकता है।

प्रकाशित लेख के विचार से संपादक का सहमत होना आवश्यक नहीं है। उनमें दी गई सलाह या दिशा-निर्देश भी लेखकों के अपने हैं, उनके लिए वेबदुनिया उत्तरदायी नहीं है। निवेशकों से अनुरोध है कि वे सोच-समझकर निर्णय लें। -प्रसं

वेबदुनिया पर पढ़ें