तकनीकी चौकसी

- राजीव गुप्त
4826 पर स्थित निफ्टी लगातार दबाव में बना हुआ है। इसने दबाव के चलते 4675 का बॉटम बनाया और इसे यहाँ पर लंबी अवधि के लिए समर्थन प्राप्त हो सकता है। ऊपर में 4900, 4990 और 5135 के स्तर प्रमुख प्रतिरोध हैं। 4675 के नीचे यह 4630 और 4565 तक जा सकता है। 4500 के नीचे इसकी लंबी अवधि की प्रवृत्ति भी खराब हो सकती है।

नीचे में समर्थन की उम्मीद परंतु अनिश्चय बरकरा
बाजार दबाव में ही बना हुआ है। इस स्तर पर इसे समर्थन मिलने की संभावना बन सकती है, परंतु बढ़त की कोई बड़ी संभावना कठिनाइयों से भरी है। बाहरी बाजार में भी अनिश्चितता व्याप्त है।

हिन्द ऑइल
269 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी बढ़त की ही है और प्रतिक्रियात्मक गिरावट के पहले बढ़त के चलते इसने 399 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 225 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं।

न्यूकेम लि.
13 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही है और बढ़त के चलते इसने 15 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 10 का समर्थन महत्वपूर्ण है व इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं। बढ़त जारी रहने पर यह 17 और 21 तक जा सकता है।

बर्नपुर सीमेंट्स
14 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही है और बढ़त के चलते इसने 15 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 12 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं।

सेलेस्टियल लैब्स
36 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी बढ़त की ही है और प्रतिक्रियात्मक गिरावट के पहले बढ़त के चलते इसने 45 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 32 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं। बढ़त जारी रहने पर यह 45 और 53 तक जा सकता है।

एचबीएल पॉवर सिस्टम्स
38 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति अभी भी बढ़त की ही है और प्रतिक्रियात्मक गिरावट के पहले बढ़त के चलते इसने 45 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 34 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रह सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें