तकनीकी चौकसी

राजीव गुप्ता
5262 पर स्थित निफ्टी ने बढ़त के चलते 5269 का टॉप बनाया और इसने 5090 पर अच्छा समर्थन हासिल किया। इस समय 5100 पर मध्यम अवधि के लिए और 5200 पर अल्प अवधि के लिए समर्थन प्राप्त हो रहा है। इस सप्ताह बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 5295, 5315 और 5360 तक जा सकता है।

बाजार में धीमी गति और स्थिरता के साथ बढ़
बाजार में धीमी गति और स्थिरता के साथ बढ़त की मनोवृत्ति बनी हुई है और भी यही मनोवृत्ति बनी रह सकती है। प्रतिक्रियात्मकता चुनिंदा अंशों में निवेश का अवसर प्रदान कर सकती है।

* इंसेक्टिसाइड्स (इं) : 118 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही है और बढ़त के चलते इसने 122 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 97 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं।

* एमएस के प्रोजेक्ट्स : 152 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही है और बढ़त के चलते इसने 154 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 127 का समर्थन महत्वपूर्ण है। इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं।

* जायडस वेलनेस : 380 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही है और बढ़त के चलते इसने 386 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 345 का समर्थन महत्वपूर्ण है। इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं। बढ़त जारी रहने पर यह 395, 430 और 485 तक जा सकता है।

* ग्लोबस स्पिरिट्स : 128 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही है। बढ़त के चलते इसने 132 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 113 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 135, 139 और 146 तक जा सकता है।

* हिताची होम : 238 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही है और बढ़त के चलते इसने 257 का टॉप बनाया है। इस समय नीचे में 215 का समर्थन महत्वपूर्ण है। इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक इसे मध्यम से लंबी अवधि के लिए रखे रह सकते हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें