पुनः ऊपर का रुख, पर सावधानी आवश्यक

- राजीव गुप्ता

निफ्टी : दिशाहीनता के चलते सीमित दायरे में
5262 पर स्थित निफ्टी ने ऊपर की तरफ बढ़ते हुए 5302 का टॉप बनाया एवं दिशाहीनता के चलते सीमित दायरों में बना हुआ है। इस समय 5200 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे दबाव में पुनः बढ़ोतरी हो सकती है। बढ़त जारी रहने पर यह ऊपर में 5312, 5335 और 5350 तक जा सकता है।

बाजार का रुख बेहतर होने लगा है और विदेशी बाजारों से भी नकारात्मक खबरें फिलहाल आना बंद हो गई हैं। आने वाला सप्ताह बेहतर हो सकता है।

यूबीएल : 236 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही बनी हुई है और इस उठाव के चलते इसने 242 का टॉप बनाया। इस समय नीचे में 205 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक अंश को लंबी से मध्यम अवधि के लिए रखे रहें। प्रतिक्रियात्मकता पर इसमें कुछ निवेश को प्राथमिकता दे सकते हैं।

इमामी लि. : 772 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही बनी हुई है और इस उठाव के चलते इसने 832 का टॉप बनाया। इस समय नीचे में 700 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक अंश को लंबी से मध्यम अवधि के लिए रखे रहें। प्रतिक्रियात्मकता पर इसमें कुछ निवेश को प्राथमिकता दे सकते हैं।

रिलायंस केपिटल : 734 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति लगातार दबाव में ही बनी हुई है और इस दबाव के चलते इसने 611 का बॉटम बनाया। इस समय ऊपर में 775, 795 और 820 के प्रतिरोध महत्वपूर्ण हैं। निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज ही करें और परिस्थितियों के बेहतर होने का इंतजार करें।

वीआईपी इंड्स : 274 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति बढ़त की ही बनी हुई है और इस उठाव के चलते इसने 300 का टॉप बनाया। इस समय नीचे में 265 का समर्थन महत्वपूर्ण है और इसके नीचे इसमें दबाव बढ़ सकता है। निवेशक अंश को लंबी से मध्यम अवधि के लिए रखे रहें। प्रतिक्रियात्मकता पर इसमें कुछ निवेश को प्राथमिकता दे सकते हैं।

पुंज लॉयड : 123 पर स्थित अंश की मुख्य प्रवृत्ति लगातार दबाव में ही बनी हुई है और इस दबाव के चलते इसने 112 का बॉटम बनाया। इस समय ऊपर में 129 और 140 का प्रतिरोध महत्वपूर्ण है। निवेशक अंश में नए निवेश से परहेज ही करें और परिस्थितियों के बेहतर होने का इंतजार करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें