sawan somwar 2024: सावन की इन 7 तिथियों को रुद्राभिषेक के लिए माना जाता है सबसे शुभ

WD Feature Desk

मंगलवार, 23 जुलाई 2024 (12:41 IST)
sawan somwar 2024
Rudrabhishek in Sawan 2024:  श्रावण माह प्रारंभ हो गया है। 22 जुलाई से 19 अगस्त 2024 तक सावन माह रहेगा। सावन मास में भगवान शिव की पूजा और अभिषेक करना बहुत ही पुण्‍यदायी माना गया है। इस माह में 7 ऐसी तिथियां हैं जबकि रुद्राभिषेक किया जाता है तो इससे भगवान शिव तुरंत ही प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं।ALSO READ: Sawan Rudrabhishek 2024: ऐसे करेंगें रुद्राभिषेक तो मिलेगा पूजा का पूरा लाभ। जानिए सावन में रुद्राभिषेक की विधि और ज़रूरी पूजन सामग्री
 
1. सोमवार : सावन के सभी सोमवार पर रुद्राभिषेक करने का महत्व है। इससे सभी मनोकामना पूर्ण होती है। 22 जुलाई, 29 जुलाई, 5 अगस्त, 12 अगस्त और 19 अगस्त 2024 को रहेगा सावन सोमवार।
 
2. प्रदोष : सावन के सभी प्रदोष पर रुद्राभिषेक करने से सभी तरह के संकटों का समाधान हो जाता है। 1 अगस्त को गुरु प्रदोष और 17 अगस्त 2024 को शनि प्रदोष रहेगा।
 
3. शिवरात्रि : सावन माह के कृष्‍ण चतुर्दशी को शिवरात्रि रहेगी। यह पर्व 2 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन रुद्राभिषेक करने का सबसे ज्यादा महत्व है। इससे घर में सुख, शांति एवं समृद्धि आती है।ALSO READ: इस सावन मास में 11 प्रकार के अभिषेक से करें शिवजी को प्रसन्न, हर मनोकामना होगी पूर्ण
 
4. हरियाली अमावस्या : इस दिन शिवजी का रुद्राभिषेक करने से पितृदोष की शांति होती है और पितरों को मुक्ति मिलती है।
 
5. हरियाली तीज : इस दिन माता पार्वती के साथ ही भगवान शिव की पूजा का खास महत्व है। रुद्राभिषेक करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है साथ ही शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। हरियाली तीज 7 अगस्त 2024 बुधवार को रहेगी।
 
6. नागपंचमी : भगवान शिव के गण वासुकि की, तक्षक नाग और विष्णु के गण शेषनाग की पूजा का दिन यह खास दिन होता है। इस दिन रुद्राभिषेक करने से सभी तरह के कालसर्प दोष और पितृदोष मिट जाते हैं। 
 
7. अंतिम सावन सोमवार : 19 अगस्त को सावन माह का अंतिम सोमवार रहेगा। यदि आपने अब तक रुद्राभिषेक नहीं किया है तो इस दिन जरूर कर लें। शिवजी आप पर कृपा करेंगे।ALSO READ: सावन मास कैलेंडर 2024 | Sawan month 2024 calendar
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी