Lord Shiva Puja Sawan 2025: इस बार चौथा सावन सोमवार 04 अगस्त 2025 को पड़ रहा है, जब सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्म और इंद्र जैसे शुभ योग बन रहे हैं। जानें सावन के अंतिम सोमवार पर भगवान शिव की पूजा विधि, क्या करें और क्या न करें, ताकि आपको भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त हो और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हों। आइए यहां जानते हैं श्रावण मास के इस पवित्र अंतिम दिन के बारे में खास जानकारी...ALSO READ: सावन सोमवार में भगवान शिवजी की 3 प्रकार से करें पूजा, फिर देखें चमत्कार
शुभ योग: चतुर्थ सावन सोमवार, 4 अगस्त 2025 को निम्नलिखित शुभ योग बनेंगे तथा इन शुभ योगों के साथ, चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहकर अनुराधा और चित्रा नक्षत्र से संचार करेगा, जो इस दिन की महत्ता को और बढ़ा देगा।
• सर्वार्थ सिद्धि योग: यह योग सभी प्रकार के शुभ कार्यों के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है। इस योग में की गई पूजा और उपाय विशेष लाभ प्रदान करते हैं और मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
• ब्रह्म योग: यह योग आध्यात्मिक कार्यों, ध्यान और पूजा-पाठ के लिए विशेष रूप से शुभ होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।