Solar Eclipse 2026: 17 फरवरी 2026 को साल का पहला सूर्य ग्रहण रहेगा। भारतीय मानक समय अनुसार यह सूर्यग्रहण दोपहर 03:26:06 बजे से प्रारंभ होकर शाम 07:57:06 बजे पर समाप्त होगा। ग्रहण की कुल अवधि 4 घंटे 01 मिनट तक रहेगी। यह भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन अर्जेंटीना, चिली, दक्षिण अफ्रीका और अंटार्कटिका में दिखाई देगा। हालांकि इस ग्रहण का सभी राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव रहेगा। कुछ विद्वान इसे आंशिक सूर्य ग्रहण तो कुछ इसे वयलयकार सूर्य ग्रहण अर्थात 'रिंग ऑफ फायर' कह रहे हैं।