कॉमनवेल्‍थ गेम्‍स में तिरंगे का अपमान

गुरुवार, 24 जुलाई 2014 (17:23 IST)
ग्लास्गो। यहां बुधवार को ही शुरू हुए राष्ट्रमंडल खेलों में भारत खेल से इतर कारणों से सुर्खियों में आ गया, जब यह पता चला कि खेलों के आधिकारिक गीत में भारत का राष्ट्रध्वज उल्टा दिखाया गया है।
PR


आधिकारिक गीत ‘लेट द गेम्स बिगिन’ यूनिसेफ का ‘ग्लास्गो चिल्ड्रंस 2014’ गीत भी है।


इस गीत में प्रतिभागी देशों के ध्वज दिखाए गए हैं लेकिन निर्माताओं ने तिरंगा दिखाते समय यह चूक कर दी। (भाषा)
(Video Courtesy : YouTube)

वेबदुनिया पर पढ़ें