चौटाला भारतीय टीम के दल नेता

बुधवार, 27 अक्टूबर 2010 (18:48 IST)
भारतीय मुक्केबाजी संघ के अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला 12 नवंबर से चीन के ग्वांगझू में शुरू होने जा रहे एशियाई खेलों के लिए भारतीय दल के नेता होंगे।

भारतीय ओलिंपिक संघ की आज यहाँ जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। चौटाला भारतीय ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष भी हैं। एशियाई खेल 12 नवंबर से शुरू होंगे और 27 नवंबर तक चलेंगे। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें