श्रेयसी सिंह को 11 लाख का पुरस्कार देगी बिहार सरकार

शनिवार, 30 अगस्त 2014 (14:22 IST)
FILE
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने घोषणा की कि राज्य सरकार राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली निशानेबाज श्रेयसी सिंह को 11 लाख रुपए का पुरस्कार देगी।

खिलाड़ियों के सम्मान में यहां आयोजित ‘खेल सम्मान 2014’ में मांझी ने श्रेयसी की तारीफ करते हुए कहा कि कि उन्होंने राज्य को गौरवान्वित किया है और यह पुरस्कार उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और उपलब्धि को मान्यता देने का छोटा प्रयास है।

मांझी ने कहा कि हम चाहते हैं कि बिहार और इसके खिलाड़ी खेलों में अच्छा प्रदर्शन करें। हमारी जनसंख्या लगभग 11 करोड़ 50 लाख है लेकिन उपलब्धियां उतनी नहीं हैं। राज्य ने प्रगति की है लेकिन हमें कहीं अधिक की जरूरत है।

मुख्यमंत्री ने समारोह के दौरान 136 लड़कियों सहित 312 खिलाड़ियों को सम्मानित किया। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें