मां बनने के बाद दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी विश्वकप में जीता रजत पदक (Video)

रविवार, 28 अप्रैल 2024 (17:00 IST)
तरुणदीप राय, प्रवीण जाधव और धीरज बोम्मदेवरा की भारतीय पुरुष रिकर्व टीम ने रविवार को तीरंदाजी विश्व कप 2024 में स्वर्ण तथा दीपिका कुमारी ने महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक जीता।

चीन के शंघाई में आयोजित शिखर मुकाबले में भारतीय तिकड़ी ने दबाव में शांत रहकर कोरियाई तीरंदाजों के खिलाफ 5-1 से शानदार जीत हासिल करते हुए पोडियम पर शीर्ष स्थान हासिल किया। यह 14 वर्षों में पुरुषों की रिकर्व टीम तीरंदाजी में भारत का पहला विश्व कप स्वर्ण पदक था। भारतीय तिकड़ी ने दक्षिण कोरियाई तीरंदाजों पर 5-1 (57-57, 57-55, 55-53) से जीत दर्ज की।

दीपिका कुमारी को दक्षिण कोरिया की लिम सिह-योन से हारने के बाद महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में रजत पदक से संतोष किया। लिम ने दीपिका को 6-0 (27-26, 29-27, 28-27) से हराया।भारत ने अंकिता भकत और धीरज की बदौलत मिश्रित टीम रिकर्व में कांस्य पदक जीता। भारत ने इस प्रतियोगिता को पांच स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य सहित कुल आठ पदकों के साथ समाप्त किया।

Deepika settles for SILVER

Deepika Kumari loses to 's Lim Si-hyeon by 0-6 in the final to take the silver medal at the #ArcheryWorldCup in Shanghai.

India  the medal tally with 5, 2, 1pic.twitter.com/533CDPgFWL

— The Bridge (@the_bridge_in) April 28, 2024
पुरुष टीम के रिकर्व फाइनल में भारत को दक्षिण कोरिया की शीर्ष वरीयता प्राप्त टीम के खिलाफ एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा, जिसमें किम वूजिन और किम जे देओक - टोक्यो 2020 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता टीम के दो सदस्य शामिल थे। ली वू सियोक दक्षिण कोरियाई टीम के तीसरे तीरंदाज थे।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी