अर्जुन अटवाल ने जीता दुबई ओपन खिताब

रविवार, 21 दिसंबर 2014 (22:20 IST)
दुबई। अर्जुन अटवाल ने 72वें होल में बर्डी के साथ आज यहां एल्स क्लब में 500000 डॉलर इनामी दुबई ओपन गोल्फ के खिताब से चार साल के खिताबी सूखे को समाप्त किया।
 
अटवाल ने पीजीए टूर पर अपना एकमात्र खिताब 2010 में जीता था जो उनका पिछला पेशेवर खिताब भी था।
 
अटवाल ने अंतिम दौर में आठ बर्डी और दो बोगी से छह अंडर 66 का स्कोर बनाया। उनका कुल स्कोर 16 अंडर 272 रहा। कोरिया के 19 वर्षीय वांग ज्युंग हुन (67) दूसरे स्थान पर रहे।
 
इस बीच कल तक संयुक्त शीर्ष पर चल रहे शिव कपूर अंतिम दौर में पार 72 के स्कोर से गगनजीत भुल्लर (71) के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर रहे। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें