युकी को सर्विस में लानी होगी रफ्तार : आनंद अमृतराज

सोमवार, 29 सितम्बर 2014 (19:47 IST)
इंचियोन। भारत के डेविस कप कप्तान आनंद अमृतराज का मानना है कि युकी भांबरी को अगर अपने करियर में बेहतर प्रदर्शन करना है तो लंबे कद का फायदा उठाकर रफ्तार में तेजी लानी होगी।
युकी ने एशियाई खेलों में पुरुष एकल के अलावा दिविज शरण के साथ युगल में भी कांस्य पदक जीता।
 
अमृतराज ने कहा कि वह काफी लंबा है और उसे 200 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सर्विस करना चाहिए लेकिन फिलहाल उसकी रफ्तार 170-180 है। जापान के निशिओका जैसे खिलाड़ी को हराने के लिए यह जरूरी है।
 
उन्होंने कहा कि मैंने उससे कहा कि उसे ऐसे व्यक्ति की जरूरत है, जो उसकी सर्विस को तकनीकी तौर पर बेहतर बना सके और उसकी रफ्तार में इजाफा कर सके। मुझे यकीन है कि वह इस रफ्तार से सर्विस कर सकता है। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें