उम्र एक संख्या है, 94 साल की भगवानी देवी डागर ने जीता गोल्ड और 2 कांस्य

मंगलवार, 12 जुलाई 2022 (16:40 IST)
उम्र एक संख्या है, यह कहा तो बहुत बार जाता है लेकिन अक्सर लोग उम्र का बहाना करके कामों से पल्ला झाड़ लेते हैं। हालांकि 94 साल की भगवानी देवी डागर ने फिनलैंड में आयोजित विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम सुनहरे अक्षरों में लिख दिया।

इस बुजुर्ग महिला एथलीट ने कुल 3 पदक अपने नाम किए। इसमें से 100 मीटर स्प्रिंट रेस में भगवानी देवी ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं शॉट पुट में उन्होंने कांस्य पदक जीता।100 मीटर स्प्रिंट रेस उन्होंने 24.74 सेकेंड में पूरा किया।

94-year-old Bhagwani Devi Dagar won a gold and 2 bronze for India at the World Masters Athletics championships 2022 in Finland, yesterday pic.twitter.com/JRPZrBDSAK

— ANI (@ANI) July 11, 2022
हालांकि जो भगवानी देवी डागर को थोड़ा बहुत भी जानते हैं उनके लिए यह चौंकाने वाली बात नहीं है। हाल ही में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 3 स्वर्ण पदक जीते थे जिसके बाद उन्होंने विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाय किया।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी