Euro Cup 2024 : यमल को यूरो 2024 के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार

WD Sports Desk

सोमवार, 15 जुलाई 2024 (13:54 IST)
Lamine Yamal Spain vs England Euro 2024 : स्पेन फुटबॉल की नई सनसनी लामाइन यमल को उनके 17वें जन्मदिन के एक दिन बाद यूरोपीय फुटबॉल चैम्पियनशिप (European Football Championship) के सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
 
फाइनल में स्पेन की इंग्लैंड पर 2 . 1 से जीत के बाद यमल ने यह पुरस्कार जीता। 
 
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे जन्मदिन पर इससे बेहतर तोहफा नहीं मिल सकता था। यह सपना सच होने जैसा है। ’’



ALSO READ: Spain vs England Euro 2024 : 4 बार Euro Cup जीतने वाला पहला देश बना स्पेन, इंग्लैंड का सपना किया चकनाचूर

 
वह यूरो चैम्पियनशिप खेलने वाले, इसमें गोल करने वाले और फाइनल खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। बार्सीलोना (Barcelona) के लिए खेलने वाले यमल के आदर्श लियोनेल मेसी (Lionel Messi) हैं । वह स्पेनिश लीग में भी गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रहे हैं।
 
उन्होंने पहली बार यूरो चैम्पियनशिप खेलते हुए एक गोल किया और चार में सहायक रहे। (भाषा)


ALSO READ: Wimbledon 2024 : वेल्स की राजकुमारी केट ने अल्काराज को दी विम्बलडन ट्रॉफी

ALSO READ: Copa America 2024: अर्जेंटीना ने 16वीं बार जीता खिताब, मेसी के कैबिनेट में 4 अंतरराष्ट्रीय ट्रॉफी


YOUNGEST TO DO IT, DIDNT GHOST HIS NATIONAL TEAM, 17 YEARS OLD, LAMINE YAMAL YOU HAVE JUST WON THE EUROS
pic.twitter.com/JaPJpH1jH6

— mari (@fcmareee) July 14, 2024

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी