रोनाल्डो की मूर्ति के डिजाइन पर विवाद

गुरुवार, 25 दिसंबर 2014 (19:46 IST)
लिस्बन। स्टार स्ट्राइकर पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने तीन दिन पहले ही अपनी ही प्रतिमा का अनावरण किया था लेकिन अब उसका डिजाइन विवाद के साथ चौतरफा आलोचना का शिकार हो गया है। 
 
    
पुर्तगाल सिटी फुंचाल में रोनाल्डो के म्युजियम के निकट ही रियाल मैड्रिड स्ट्राइकर की कांस्य की प्रतिमा का अनावरण हुआ था। इस दौरान रोनाल्डो ने अपने परिवार और बेटे की मौजूदगी मे खुद अपनी प्रतिमा का अनावरण किया था। 
     
लेकिन बुधवार को पुर्तगाल के अखबारों में इस मूर्ति के डिजाइन और खासतौर पर रोंनाल्डो के 'पैंट' के डिजाइन को लेकर आलोचना की गई है। इतना ही नहीं इस मूर्ति के डिजाइन को लेकर फुटबॉलर के पेंसबुक पेज तक पर टिप्पणियां की गई है। 
     
21 दिसंबर को अनावरण की गई इस कांस्य की मूर्ति का भार करीब 800 किग्रा है और इसकी ऊंचाई 3.4 मीटर है। रिकार्डो मैडिएरा वेलोसो ने रोनाल्डो की फ्री किक की पोजिशन को ध्यान में रखकर इस मूर्ति को तैयार किया है। 
      
हालांकि रोनाल्डो ने खुद को इस विवाद से अलग कर लिया है और मंगलवार को छुट्टियों के दौरान सोशल नेटवर्किंग साइट पर अपने परिवार के साथ ली गई तस्वीरों को पोस्ट किया। स्थानीय मीडिया के अनुसार रोनाल्डो दुबई में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे है। (वार्ता)

वेबदुनिया पर पढ़ें