दिल्ली कुश्ती संघ को हरसंभव मदद देंगे : बृजभूषण

शनिवार, 23 सितम्बर 2017 (19:50 IST)
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने दिल्ली कुश्ती संघ को हर तरह की मदद देने का आश्वासन दिया है। बृजभूषण ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के बारे में भी दिल्ली कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को विस्तार से बताया।
          
दिल्ली कुश्ती संघ के पदाधिकारियों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के कार्यालय में बृजभूषण से मुलाकात की। बृजभूषण ने दिल्ली कुश्ती संघ को कुश्ती से संबंधित हर मदद देने का आश्वासन देते हुए कहा, आप लोग कुश्ती के लिए काम करें। मैं हमेशा आपके साथ हूं।
         
बृजभूषण ने खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के बारे में भी दिल्ली कुश्ती संघ के पदाधिकारियों को विस्तार से बताया। बृजभूषण से मुलाकात करने वाले दिल्ली कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में अध्यक्ष जयप्रकाश, उपाध्यक्ष राजीव तोमर, महासचिव रमेश, द्रोणाचार्य महासिंह राव, अर्जुन अवॉर्डी सुजीत मान, ध्यानचंद अवॉर्डी विनोद और कोच आनंद प्रकाश, प्रवेश मान तथा सुनील कुमार शामिल थे। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें