मुक्केबाज डिंको की मदद के लिए आगे आए गौतम गंभीर

गुरुवार, 9 फ़रवरी 2017 (18:50 IST)
नई दिल्ली। क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कैंसर से जूझ रहे पूर्व स्टार भारतीय मुक्केबाज डिंको सिंह की मदद के लिए आगे आते हुए उन्हें वित्तीय मदद दी है।           
इससे पहले खेल मंत्रालय ने भी 1998 के एशियाई स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज डिंको को वित्तीय मदद उपलब्ध करा थी। डिंको अर्जुन पुरस्कार तथा पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजे जा चुके हैं। उन्हें लीवर कैंसर है और कैंसर के इलाज के लिए उन्हें अपना एक मकान तक बेचना पड़ा।  
 
         
गंभीर ने कहा कि डिंको देश के स्टार मुक्केबाजों में से एक रहे हैं। वह इस समय संकट से गुजर रहे हैं और सभी को किसी न किसी रूप में उनकी मदद के लिए आगे आना चाहिए। हालांकि उन्होंने साथ ही कहा कि वह खुद के मदद किए जाने को ज्यादा प्रचार नहीं देना चाहते। (वार्ता) 

वेबदुनिया पर पढ़ें