फीफा ने सूडान पर से प्रतिबंध हटाया

शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 (10:39 IST)
जोहानिसबर्ग। फीफा ने कहा है कि उसने पिछले सप्ताह सूडान पर से प्रतिबंध हटा दिया है, जो खेलों में सरकार के दखल की वजह से लगाया गया था।
 
इसके साथ ही सूडान फुटबॉल संघ के अध्यक्ष पद पर मुतासिम गाफर सर एल्खातिम को फिर सूडान फुटबॉल संघ का अध्यक्ष बनाया गया है। 
 
उन्हें पुलिस ने पद से हटा दिया था। फीफा का प्रतिबंध हटने के बाद अब अफ्रीकी नेशंस चैंपियनशिप में सूडान की टीमें भाग ले सकेंगी। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें