FIFA U 17 WC भारत को महिला फुटबॉल का वैश्विक केंद्र बनायेगा

शनिवार, 3 सितम्बर 2022 (18:02 IST)
नई दिल्ली: भारत की सीनियर राष्ट्रीय टीम की कप्तान आशालता देवी का मानना है कि आगामी फीफा अंडर 17 विश्व कप भारत को महिला फुटबॉल का केंद्र बनायेगा।

भारत में यह टूर्नामेंट 11 से 30 अक्टूबर के बीच होना है ।आशालता ने कहा ,‘‘ फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप के कारण भारत महिला फुटबॉल का केंद्र बनेगा । भारत में कई लोगों को महिला फुटबॉल के बारे में नहीं पता लेकिन यह टूर्नामेंट टीवी पर दिखाया जायेगा और देश के कई हिस्सों में लोगों को पता चलेगा कि महिला फुटबॉल क्या है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारतीय महिला फुटबॉल के भविष्य के लिये यह सुनहरा मौका है।’’उन्होंने भारतीयों से बड़ी संख्या में आकर टूर्नामेंट का समर्थन करने की अपील की।

 - @AshalataDevi4.

Listen in!
Get your tickets today: https://t.co/i0aRuOOoGA#U17WWC #KickOffTheDream pic.twitter.com/JxC1fuOR9D

— Indian Football Team (@IndianFootball) September 3, 2022
उन्होंने कहा ,‘‘ मैं सभी से कहना चाहती हूं कि फीफा अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 को आपके सहयोग की जरूरत है। आपसे सहयोग मिलने से खिलाड़ी प्रेरित होंगे । मैं सभी अभिभावकों से भी महिला फुटबॉल के समर्थन की अपील करती हूं। ’’

आशालता ने कहा कि इतने साल में महिला फुटबॉल के बारे में लोगों का नजरिया बदल गया है।उन्होंने कहा ,‘‘ पहले लोग यह स्वीकार नहीं कर पाते थे कि लड़कियां भी फुटबॉल खेलती है लेकिन अब मेरे घर के आसपास सभी मेरा समर्थन करते हैं । जब भी मैं घर जाती हूं तो मेरा भव्य स्वागत होता है।’’भारतीय टीम को अपने सारे ग्रुप मैच भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेलने हैं। भारत को ग्रुप ए में ब्राजील, मोरक्को और अमेरिका के साथ रखा गया है।

सैफ चैंपियनशिप के लिये काठमांडू रवाना हुई महिला टीम

भारतीय महिला फुटबॉल टीम छह सितंबर से होने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप के लिये शनिवार को काठमांडू रवाना हुई।

दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (सैफ) महिला चैंपियनशिप की गत वर्ष की विजेता भारतीय टीम को ग्रुप-ए में पाकिस्तान, मालदीव और बांग्लादेश के साथ रखा गया है।

Gearing up  for the #SAFFWomensChampionship #SAFFWomensChampionship #BackTheBlue  #BlueTigresses  #ShePower  #IndianFootball  pic.twitter.com/5HGvO1d2zH

— Indian Football Team (@IndianFootball) September 3, 2022
ब्लू टिग्रेस (भारतीय महिलाएं) के मुख्य कोच सुरेन छेत्री ने कहा, “खिलाड़ी चुनौतियों से वाकिफ हैं और हमें उम्मीद है कि हम दृढता से प्रदर्शन करेंगे। सीनियर और युवाओं का मिश्रण निश्चित रूप से हमें लक्ष्य हासिल करने में मददगार साबित होगा।”

भारत का सामना सबसे पहले सात सितंबर को पाकिस्तान से होगा, जिसके बाद वह 10 सितंबर को मालदीव और 13 सितंबर को बंगलादेश की टीम से मुकाबला करेगी। सभी मैच नेपाल के काठमांडू के दशरथ स्टेडियम में खेले जाएंगे।

The  are calling

Here's how our fixtures in the #SAFFWomensChampionship  look like #SAFFWomensChampionship  #BackTheBlue #BlueTigresses #ShePower  #IndianFootball  pic.twitter.com/97BDmaJskN

— Indian Football Team (@IndianFootball) September 3, 2022
भारत ने टूर्नामेंट के लिये 23 खिलाड़ियों का चयन किया है। जिसमें गोलकीपर के रूप में अदिति चौहान, मैबम लिनथोइंगंबी देवी और सौम्या नारायणसामी को टीम में शामिल किया गया है। स्वीटी देवी, रितु रानी, ​​आशालता देवी, रंजना चानू, मनीसा पन्ना, मिशेल कास्टान्हा, जूली किशन, और संतोष डिफेंडर की भूमिका निभाएंगी। अंजू तमांग, प्रियंका देवी, मार्टिना थोकचोम, संध्या रंगनाथन, काशमीना और रतनबाला देवी बतौर मिडफील्डर। जबकि फॉरवर्ड पर दुलार मरांडी, अपर्णा नारजारी, सौम्या गुगुलोथ, रेणु, किरण पिस्दा और डांगमेई ग्रेस मोर्चा संभालेंगी। टीम के प्रमुख कोच सुरेन छेत्री होंंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी