भारत के विवेक सागर प्रसाद को एफआईएच का Rising Star अवॉर्ड

बुधवार, 12 फ़रवरी 2020 (17:08 IST)
अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन (FIH) ने भारत के विवेक सागर प्रसाद (Vivek Sagar Prasad) को 2019 का सबसे उभरते हुए हॉकी खिलाड़ी  (Rising Star) के पुरस्कार से सम्मानित किया है। विवेक ने 19 वर्षीय माइको कैसेला और ब्लेक गोवर्स को पराजित करके यह पुरस्कार  अपने नाम किया है। 
 
विवेक को कुल 34.5 प्रतिशत मत हासिल हुए। उन्होंने नेशनल एसोसिएशन के आधे वोट, 23 प्रतिशतक मीडिया, और 15.1 प्रतिशत  प्रशंसकों/खिलाड़ियों के वोट हासिल किए। 
 
22 फीसदी वोट हासिल करने के साथ ही माइको कैसेला दूसरे और ब्लेक गोवर्स 20.9 प्रतिशत वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। 
विवेक सागर प्रसाद की उम्र जब केवल 17 बरस की थी, तब उन्होंने जनवरी 2018 में चार देशों के आमंत्रण हॉकी टीम में भारत की  सीनियर नेशनल हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया था और वे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए थे। उसके बाद वे 50 मैचों में सीनियर टीम  के सदस्य के रूप में दिखाई दिए। 
 
2019 के सुल्तान अजलान शाह कप में रजत जीतने वाली भारतीय टीम के भी विवेक भी हिस्सा थे। भारतीय टीम फाइनल में कोरिया से  शूट-आउट पर हार गई थी और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा था।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी