हॉकी इंडिया लीग की सात साल बाद दिसंबर में होगी वापसी

WD Sports Desk

शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 (15:41 IST)
Hockey India League : बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया लीग (HIL) की सात साल बाद दिसंबर में नए स्वरूप में वापसी होगी जिसमें पुरुष और महिला दोनों टीमें भाग लेंगी।
 
पुरुषों की प्रतियोगिता में आठ जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता में छह टीमें भाग लेंगी।
 
लीग का आयोजन 28 दिसंबर से पांच फरवरी तक दो स्थानों राउरकेला और रांची में किया जाएगा। पुरुषों की प्रतियोगिता राउरकेला जबकि महिलाओं की प्रतियोगिता रांची में खेली जाएगी।

ALSO READ: श्रीजेश को आगामी हॉकी इंडिया लीग के लिए दिल्ली फ्रेंचाइजी में हॉकी निदेशक नियुक्त किया गया
लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी यहां 13 से 15 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए कुल 10 फ्रेंचाइजी मालिक बोर्ड पर आए हैं।
 
खिलाड़ियों की नीलामी तीन श्रेणियों दो लाख रुपये, पांच लाख रूपए और 10 लाख रुपये में की जाएगी। (भाषा) 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी