हॉकी इंडिया ने पंडांडा कटप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया

शुक्रवार, 8 मई 2020 (17:02 IST)
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने शुक्रवार को कोडावा हॉकी महोत्सव के सह संस्थापक और कूर्ग क्षेत्र की मशहूर हस्ती पंडांडा कटप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया। कटप्पा का उम्र संबंधी परेशानियों को गुरुवार को निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनकी उम्र 85 वर्ष थी। 
 
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत कटप्पा ने कोडावा हॉकी महोत्सव की स्थापना में अहम भूमिका निभाई थी। यह कोडावा परिवारों के लिए विशेष हॉकी टूर्नामेंट है जिसकी शुरुआत 1997 में हुई थी। 
 
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने बयान में कहा, ‘हम पंडांडा कटप्पा के 7 मई 2020 को निधन होने पर वास्तव में दुखी हैं। दुख की इस घड़ी में हम उनके परिवार के साथ हैं तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। कटप्पा का विशेषकर कोडावा क्षेत्र में हॉकी में योगदान वर्षों तक याद किया जाएगा।’ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी