अंडर-21 महिला हॉकी लीग का आयोजन करेगा हॉकी इंडिया

गुरुवार, 5 मार्च 2020 (20:59 IST)
नई दिल्ली। भारतीय खेल प्राधिकरण ने हॉकी इंडिया के साथ मिलकर गुरुवार को खेलो इंडिया महिला हॉकी लीग (अंडर-21) के पहले चरण के आयोजन की घोषणा की। 
 
हॉकी इंडिया द्वारा इसका आयोजन मार्च से नवंबर तक तीन चरण में तीन अलग स्थलों पर किया जाएगा। खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने कहा, ‘सरकार का प्रयास कई खेलों से खेलो इंडिया स्कीम के अंतर्गत खिलाड़ियों के लिए प्रतिभा खोज मंच बनाना है।’ 
 
उन्होंने कहा, ‘महिला हॉकी में इस समय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताए काफी सीमित हैं इसलिए हमें इस लीग की जरूरत लगी ताकि अंडर-21 वर्ग से और प्रतिभाए पहचानी जा सकें।’ 
 
लीग के पहले चरण में कुल 14 टीमें भाग लेंगी जिन्हें सात सात के दो पूल में विभाजित किया जाएगा। लीग का पहला चरण नई दिल्ली में 23 से 29 मार्च तक मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय स्टेडियम, दूसरा चरण बेंगलुरु में 13 से 19 जुलाई तक साइ केंद्र में जबकि अंतिम चरण भुवनेश्वर के कलिंग स्टेडियम में 22 से 29 नवंबर तक खेला जाएगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी