35-1 का स्कोर, भारतीय हॉकी टीम ने जापान टीम का बनाया कीमा!

शुक्रवार, 1 सितम्बर 2023 (12:57 IST)
INDvsJPN भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियाई पुरुष हॉकी 5एस विश्व कप क्वालीफायर में गुरुवार को गोल की बरसात करते हुए जापान को 35-1 से हरा दिया।इस अविस्मरणीय मैच में मनिंदर सिंह ने सर्वाधिक 10 गोल किये, जबकि मोहम्मद रहील ने सात गोल जमाये। पवन राजभर और गुरजोत सिंह ने पांच-पांच, सुखविंदर ने चार, मंदीप मोर ने तीन और जुगराज सिंह ने एक गोल किया।

मसाताका कोबोरी (29वां मिनट) ने मुकाबला खत्म होने से पहले जापान का एकमात्र गोल किया, लेकिन यह विशाल हार के अंतर को न के बराबर ही कम कर सका।

India have secured a top 2 finish in the Elite Group after a dominating performance against Japan in the Men's Asian Hockey5s World Cup Qualifier 2023.#HockeyIndia #IndiaKaGame #Hockey5s pic.twitter.com/hlH5qrKZzt

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 31, 2023
भारत ने पांच मैचों में चार जीत के साथ 12 अंक अर्जित करते हुए क्वालीफायर के एलीट ग्रुप में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, हालांकि दूसरे स्थान पर मौजूद पाकिस्तान (12 अंक) को अब भी एक मुकाबला खेलना है। तीसरे स्थान पर मौजूद मलेशिया (43 गोल) के पास नौ अंक हैं लेकिन अगर वह अपना आखिरी मुकाबला जीत भी लेता है तो उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिये गोल के मामले में भारत (73 गोल) को पीछे छोड़ना होगा।

इससे पूर्व, भारत ने दिन के अपने पहले मुकाबले में मलेशिया को 7-5 से मात दी। भारत के लिये गुरजोत ने पांच गोल किये, जबकि रहील और मनिंदर ने एक-एक गोल किया। मलेशिया के गोल आरिफ इशाक, अबू इस्माइल, मोहम्मद दिन, कमरुद्दीन कमरुलज़मान और मैट स्यारमन ने दागे। (एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी