Asian Champions Trophy में भारत ने द. कोरिया को दी 3-1 से मात (Video)

WD Sports Desk

गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (15:32 IST)
कप्तान हरमनप्रीत सिंह के दो गोल की मदद से गत चैम्पियन भारत ने बृहस्पतिवार को कोरिया को 3 . 1 से हराकर हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में लगातार चौथी जीत दर्ज की।पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3 . 0 से, जापान को 5 . 0 और मलेशिया को 8 . 1 से हराया था।

सेमीफाइनल में जगह बना चुकी भारतीय टीम अब शनिवार को आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान से खेलेगी।छह टीमों के टूर्नामेंट में शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी जो सोमवार को खेला जायेगा जबकि फाइनल मंगलवार को होगा।


Perfect Penalty Corner doesn't exis...

Captian Harmanpreet perfectly executes the drag flick to give  a 2-goal cushion against ???????? in the Hockey #AsianChampionsTrophy

Watch #TeamIndia, LIVE NOW on #SonyLIV  pic.twitter.com/9CQoojV9KW

— Sony LIV (@SonyLIV) September 12, 2024
भारत ने शानदार फॉर्म बरकरार रखते हुए पहले ही क्वार्टर में दो गोल की बढत बना ली। मलेशिया के खिलाफ दो गोल करने वाले अराइजीत सिंह हुंडल ने आठवें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद विश्व के सर्वश्रेष्ठ ड्रैग फ्लिकरों में शुमार हरमनप्रीत ने नौवें और 43वें मिनट में दो पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये।

कोरिया के लिये एकमात्र गोल 30वें मिनट में जिहुन यांग ने पेनल्टी कॉर्नर पर दागा।

भारत ने एक बार फिर आक्रामक शुरूआत की और सुखजीत सिंह के पास पर अराइजीत ने पहला गोल दागा। इसके एक मिनट बाद ही मलेशिया के खिलाफ हैट्रिक लगाने वाले राजकुमार पाल ने भारत को पेनल्टी कॉर्नर दिलाया जिस पर हरमनप्रीत ने गोल किया।

भारत के रिजर्व गोलकीपर सूरज करकेरा ने प्रभावी प्रदर्शन किया और दूसरे क्वार्टर में कोरिया को गोल नहीं करने दिया।


#TeamIndia exploiting the Korean Defense

Araijeet Singh Hundal & Captain Harmanpreet break through the ranks and score  fabulous goals in a span of just 2️ minutes

Watch  LIVE NOW on #SonyLIV pic.twitter.com/WHI8HJu6nn

— Sony LIV (@SonyLIV) September 12, 2024
दूसरे क्वार्टर में कोरिया ने भारतीय गोल पर कई हमले बोले और आखिरी मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर यांग ने गोल दाग दिया।

कोरिया को 35वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन भारतीय डिफेंस मुस्तैद था। भारत को दो मिनट बाद दूसरा पेनल्टी कॉर्नर मिला लेकिन गोल नहीं हो सका।

हरमनप्रीत ने 43वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत की बढत 3 . 1 की कर दी। चौथे क्वार्टर की शुरूआत में जरमनप्रीत सिंह ने एक पेनल्टी कॉर्नर गंवाया लेकिन कोरियाई टीम उस पर गोल नहीं कर सकी।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी