कतर में भारतीय फुटबॉल टीम का हुआ जोरदार स्वागत (Video)

सोमवार, 1 जनवरी 2024 (13:19 IST)
सुनील छेत्री की अगुवाई वाली भारतीय फुटबॉल टीम एएफसी एशियन कप 2023 में भाग लेने के लिए दोहा पहुंच गई है।शनिवार शाम को यहां पहुंची भारतीय टीम का उत्साहवर्धक स्वागत हुआ। भारतीय टीम 23 मेहमान टीमों में से वहां पहुंचने वाली पहली टीम है। भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी।

26 खिलाड़ियों के दल में अनवर अली, जैकसन सिंह थौनाओजम, आशिक कुरुनियन और रोहित कुमार जैसे कुछ प्रमुख खिलाड़ी चोटों के कारण नहीं हैं।

Wherever we go, our  follows

Thank you for the warm welcome #AsianCup2023  #BlueTigers  #IndianFootball  pic.twitter.com/BoudoCsBIw

— Indian Football Team (@IndianFootball) December 31, 2023
नये साल की पूर्व संध्या पर मीडिया से बातचीत में भारतीय टीम के मुख्य कोच इगोर स्टिमैक ने कहा, “हम यहां जल्दी आना चाहते थे, ठीक से ढलना चाहते थे और बाद में यात्रा करने में समय बर्बाद नहीं करना चाहते थे। हम आज एक साथ अपना काम शुरू कर रहे हैं। हमने दो दिनों में चार सत्र, तीसरे दिन आराम और इसी तरह अपना कार्यक्रम तय किया है। सात जनवरी को हम एक प्रशिक्षण मुकाबला खेलेंगे।”

 Team India arrived in Doha, ready for the #AsianCup2023! pic.twitter.com/KUET1AINNH

— #AsianCup2023 (@afcasiancup) December 31, 2023
उन्होंने कहा, “पिछले कुछ महीनों में चोटों के कारण हमारे लिए चीजें नाटकीय रूप से बदल गईं। हम इस समय उतने अच्छे नहीं हैं जितना हम हो सकते थे। हमने शारीरिक क्षमता और पासिंग क्षमता खो दी है। लेकिन हमारे पास इसके बारे में सोचने का समय नहीं है और हमें उन लोगों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है जो हमारे यहां हैं।”(एजेंसी)

The Blue Tigers  first to arrive at @HIAQatar for the #AsianCup2023!
#HayyaAsia pic.twitter.com/AL383kbE4E

— AFC Asian Cup Qatar 2023 (@Qatar2023en) December 30, 2023


वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी