भारतीय पुरुष लॉन बॉल्स टीम हारकर बाहर

शुक्रवार, 6 अप्रैल 2018 (11:33 IST)
गोल्ड कोस्ट। भारतीय पुरुष लॉन बॉल्स टीम पुरुषों के ट्रिपल्स में इंग्लैंड से 14-15 से हारकर राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गई।
 
चंदन कुमार सिंह, सुनील बहादुर और दिनेश कुमार की टीम सेक्शन 'ए' में इंग्लैंड के डेविड बोल्ट, जैमी चेस्टनी और रॉबर्ट पैक्सटन से हारी।
 
इससे पहले महिला एकल सेक्शन 'डी' में पिंकी को फिजी की लिटिया टी ने हराया। इसके बाद चौथे दौर में वे मलेशिया की फिरियाना सरोजी से हार गई थीं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी