भारतीय महिला फुटबॉल टीम नेपाल से 0-2 से हारी

शुक्रवार, 26 अक्टूबर 2018 (19:00 IST)
चोनबरी (थाईलैंड)। अपने शुरुआती मैच में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देने वाली भारतीय महिला फुटबॉल टीम को एएफसी अंडर-19 महिला क्वालीफायर्स चैंपियनशिप में शुक्रवार को यहां अपने दूसरे मैच में नेपाल से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे उसकी क्वालीफाई करने की उम्मीदों को करारा झटका लगा।
 
 
नेपाल की तरफ से दोनों गोल स्ट्राइकर रेखा ने किए। उन्होंने दोनों गोल दूसरे हॉफ में किए। नेपाली टीम की यह भारत पर पिछले 1 महीने में यह दूसरी जीत है। इससे पहले उसने सैफ अंडर-18 चैंपियनशिप में भी भारत को हराया था।
 
इस हार से भारत की अगले दौर में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है। भारत के अब नेपाल और थाईलैंड के समान 3 अंक हैं। भारत ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को 18-0 से हराया था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी