ISL 2023-24 : ओडिशा एफसी ने पंजाब एफसी को 3-1 से हराया

WD Sports Desk

बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (17:12 IST)
ISL 2023-24 : ओडिशा एफसी (Odisha FC) ने दूसरे हाफ में दागे दो गोल की बदौलत मंगलवार को यहां इंडियन सुपर लीग (Indian Super League) फुटबॉल टूर्नामेंट में पंजाब एफसी  (Punjab FC) को 3-1 से हरा दिया।
 
ओडिशा एफसी के लिए Diego Mauricio (34वें और 68वें मिनट) ने दो गोल दागे जबकि Isak Ralte (61वें मिनट) ने एक गोल किया।

ALSO READ: IPL 2024 में CSK को लगा बड़ा झटका, पर्पल कैप होल्डर वापस गया स्वदेश

पंजाब एफसी के लिए एकमात्र गोल 38वें मिनट में Madih Talal ने किया।
 
घरेलू मैदान पर मौजूदा सत्र में अजेय ओडिशा एफसी की टीम इस जीत से अंक तालिका में सातवें स्थान पर पहुंच गई है जबकि पंजाब एफसी आठवें स्थान पर बरकरार है और अंतिम प्ले ऑफ स्थान की दौड़ में बनी हुई है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी