पुरुष वर्ग में भारत के लिए रेडर संदीप सिंह ने 10 और संदीप लुद्दार ने 10 अंक बनाए। पाकिस्तान के लिए रेडर शफीक अहमद चिश्ती, मोहम्मद इरफान और अकमल सज्जाद डोगर ने क्रमश: 15, 13 और 6 अंक बनाए।
महिला फाइनल में भारतीय रेडर प्रियंका देवी और राम बटेरी ने आठ-आठ अंक बनाए। न्यूजीलैंड के लिए लानी पेरेसी ने 12 अंक बनाए। इस मौके पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और खेलमंत्री सर्वानंद सोनोवाल मौजूद थे। (भाषा)