पिछले सप्ताह दिल्ली में इंडिया ओपन फाइनल में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी विक्टर एक्सेलसेन को हराकर श्रीकांत ने खिताबी जीत दर्ज की थी। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता राजीव को 21-10, 15-21, 24-22 से हराया।
शानदार फार्म में चल रहे श्रीकांत ने पिछले साल नवंबर में चाइना ओपन सुपर सीरीज जीता था। इसके बाद वे हांगकांग ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे, विश्व सुपर सीरीज फाइनल में जगह बनाई, सैयद मोदी ग्रां प्री गोल्ड के फाइनल में पहुंचने के बाद स्विस ओपन और इंडिया ओपन सुपर सीरीज जीती। (भाषा)