जानिए लिएंडर पेस के बारे में 10 रोचक बातें

सोमवार, 13 जुलाई 2015 (15:29 IST)
ग्रैंडस्लैम में दूसरी बार मार्टिना हिंगिस के साथ मिक्स्ड डबल्स में खेलते हुए लिएंडर पेस ने एक बार फिर  से ग्रैंडस्लैम टाइटल को अपने नाम किया। पेस का यह 16वां ग्रैंडस्लैम टाइटल है।
पिछले दिनों अपनी  जिंदगी की उथल-पुथल में उलझे रहने के बावजूद पेस ने अपने खेल में इसका असर नहीं पड़ने दिया और 42 साल के होने के बावजूद उन्होंने मैदान पर अपना 100 प्रतिशत दिया।

हाल ही में पेस को अपनी पूर्व पत्नी रिया पिल्लई से अपनी बेटी की कस्टडी को लेकर कई विवादों से होकर गुजरना पड़ा था।
 
पेस ने हमेशा ही भारत के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है। भारत के इस जांबाज खिलाड़ी के बारे में आइए जानते हैं 10 रोचक तथ्य-
 
1. लिएंडर पेस अब तक विंबलडन में 4 मिक्स्ड डबल्स टाइटल जीत चुके हैं और यह हिंगिंस के साथ  उनका दूसरा मिक्स्ड डबल्स ग्रैंडस्लैम टाइटल है। इसके पहले दोनों ने इसी साल फरवरी में ऑस्ट्रेलियन  ओपन में मिक्स्ड डबल्स में खिताब जीता था। 
 
2. लिएंडर ने जब टेनिस में शुरुआत की तो वे उस समय सिंगल प्लेयर के रूप में ही जाने जाया करते  थे, लेकिन बाद में उन्होंने डबल्स के लिए पहचान बनाई।

लिएंडर के 1992 के बार्सिलोना ओलंपिक में  जोड़ीदार रमेश कृष्णन थे और वे दोनों इस ओलंपिक में क्वार्टर तक पहुंच पाए थे। इसके ठीक 4 साल  बाद हुए अटलांटा ओलंपिक में पेस ने और बढ़िया प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने फर्नांडो मिलिगेनी को  हराकर पहली बार सिंगल्स में कांस्य पदक जीता। इसके बाद पेस भारतीय स्पोर्ट्स में छा गए। 
 
3. लिएंडर पेस का जन्म 1973 में कोलकाता में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों स्पोर्ट्स पर्सन थे। 
 
4. 42 साल की उम्र में ग्रैंड स्लैम टाइटल जीतने वाले पेस सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं। 
 
5. भारत की अगर किसी डबल्स टेनिस जोड़ी को याद किया जाएगा तो उसमें सबसे ऊपर नाम पेस और  भूपति का जरूर आएगा। पेस-भूपति एकसाथ 6 एटीपी वर्ल्ड टूर डबल्स फाइनल्स में शामिल हुए।

दोनों  ने एकसाथ डेविस कप के 24 लगातार मैच जीते। दोनों ने एकसाथ पूरे 13 सालों तक खेला और 3 मैन डबल्स ग्रैंडस्लैम टाइटल जीते। जब ये दोनों मैदान पर होते थे तो सामने वाले खिलाड़ियों के जेहन में एक  अजीब-सा खौफ होता था। हालांकि बाद में इन दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी हो गई और दोनों अलग हो  गए। 
 
अगले पेज पर जानिए और रोचक जानकारी...

 
6. पेस ने भारत के लिए अपना डेविस कप करियर 1990 में शुरू कर दिया था। 1990 में पेस मात्र  16 साल के थे। वे तबसे ही एक प्रतिभावान खिलाड़ी थे। पेस के नाम हार-जीत 86-31 का रिकॉर्ड दर्ज  है और वे भारत की ओर से डेविस कप के सबसे बेहतर खिलाड़ी माने जाते हैं। वे भारत की 1993 की  डेविस कप टीम का हिस्सा भी थे जिसने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। 
7. क्या आप जानते हैं कि पेस के मेंस डबल्स में 100 से भी ज्यादा पार्टनर रह चुके हैं? अगर नहीं  जानते तो जान जाइए। इस साल ही पेस ने अपने 100वें जोड़ीदार के साथ जोड़ी बनाई और इस  जोड़ीदार का नाम है मार्सेल ग्रेनोलर्स, जिसके साथ उन्होंने एयोगन ओपन में इसी साल जोड़ी बनाई। 
 
8. लिएंडर पेस अब तक कुल 16 ग्रैंडस्लैम टाइटल जीत चुके हैं जिनमें 8 मेंस डबल्स व 8 मिक्स्ड  डबल्स शामिल हैं। 
 
9. पेस अब तक कई खेल सम्मान प्राप्त कर चुके हैं जिनमें राजीव गांधी खेलरत्न अवॉर्ड 1996, अर्जुन  अवॉर्ड 1990 और पद्मश्री अवॉर्ड 2001 शामिल हैं। 
 
10. पेस भारत के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने 6 ओलंपिक (1992 से 2012) में शामिल हुए हैं।  उनकी फॉर्म को देखते हुए लगता है कि वे 2016 में रियो ओलंपिक में भी खेलते नजर आएंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें