स्थानीय मीडिया ने पिछले महीने एक वीडियो जारी किया था जिसमें स्मिथ अपने साथियों के साथ इस्लाम का मजाक उड़ाते दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने पहले नमाज पढ़ने की एक्टिंग की, इसके बाद जोर-जोर से 'अल्लाह-हू-अकबर' कहकर चिल्लाने लगे। वीडियो में स्मिथ के साथी ल्यूक कार्सन भी दिखाई दे रहे हैं, जो उनके पीछे अजीब हरकतें कर रहे हैं। स्मिथ की इस हरकत के बाद ब्रिटिश जिमनैस्टिक्स ने उन पर यह प्रतिबंध लगाया है।
27 वर्षीय स्मिथ ने रियो ओलंपिक में अपने साथी मैक्स विटलॉक के साथ पॉमल हॉर्स स्पर्धा में रजत पदक जीता था। स्मिथ अपनी गलती के लिए पहले ही माफी मांग चुके हैं। स्मिथ विक्ट्री परेड और पिछले महीने बर्मिंघम पैलेस में ब्रिटिश पदक विजेताओं के लिए हुए सम्मान कार्यक्रम में भाग लेने के बजाय मस्जिद गए थे। (वार्ता)