CWG 2018 : मेरीकॉम ने जीता सोना

शनिवार, 14 अप्रैल 2018 (08:29 IST)
गोल्ड कोस्ट। पांच बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एम सी मेरीकॉम ने आज अपनी उपलब्धियों में राष्ट्रमंडल खेलों का स्वर्ण भी जोड़ लिया। 
 
पहली और संभवत: आखिरी बार राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले रही 35 बरस की मेरीकॉम ने महिलाओं के 48 किलो फाइनल में उत्तरी आयरलैंड की क्रिस्टीना ओहारा को 5-0 से हराया।
 
ओहारा के पास मेरीकॉम के दमदार पंच और फिटनेस का जवाब नहीं था। मेरीकॉम ने मुकाबले को लगभग एकतरफा बना दिया।
 
पांच महीने पहले एशियाई चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली मेरीकॉम ने जनवरी में इंडिया ओपन जीता था। उन्होंने बुल्गारिया में स्ट्रांजा मेमोरियल टूर्नामेंट में भी रजत पदक जीता था। (भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी