मीराबाई चानू और किशोर जेना पेरिस 2024 ओलंपिक से पहले विदेश में लेंगे ट्रेनिंग

WD Sports Desk

शनिवार, 13 जनवरी 2024 (18:04 IST)
Paris 2024 Olympics के मद्देनजर भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू (Mirabai Chanu) अमेरिका के St. Louis में प्रशिक्षण लेंगी, जबकि किशोर जेना (Kishore Jena) 78 दिनों के शिविर के लिए Gold Coast, Australia  जाएंगे।
 
Ministry of Youth Affairs and Sports of India (MYAS) ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की।
 
मंत्रालय ने कहा है कि 2022 विश्व चैंपियनशिप ( 2022 world championship) में रजत जीतने के बाद से चोटों से जूझ रही मीराबाई चानू अमेरिका के सेंट लुइस में प्रशिक्षण लेंगी। भारतीय भारोत्तोलक के चिकित्सक डॉ. आरोन हॉर्शिग के साथ नियमित सत्र भी होगा और उनके साथ मुख्य कोच विजय शर्मा भी होंगे।
 
किशोर जेना 78 दिनों तक ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में प्रशिक्षण लेंगे। किशोर जेना ने एशियाई खेलों में 86.77 मीटर थ्रो के साथ भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया।
 
मंत्रालय ने पहलवान दीपक पुनिया, आशु और रोनित शर्मा के विदेश में प्रशिक्षण के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी। टोक्यो ओलंपियन दीपक पुनिया अपने फिजियोथेरेपिस्ट शुभम गुप्ता के साथ 31 दिनों के लिए अमेरिका के मिशिगन में कैंप करेंगे। ग्रीको-रोमन पहलवान आशु और रोनित शर्मा अल्माटी, कजाकिस्तान जाएंगे और कजाकिस्तान की कुश्ती टीम के साथ 14 दिनों तक प्रशिक्षण लेंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी