नेरोका ने आईलीग मैच में लाजोंग को हराया

शनिवार, 23 दिसंबर 2017 (21:12 IST)
शिलांग। सुभाषसिंह के एकमात्र गोल की मदद से नेरोका एफसी ने यहां आईलीग के मैच में शिलांग लाजोंग एफसी को 1-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट में पदार्पण कर रही नेरोका ने इस जीत के साथ 3 अंक अर्जित किए।
 
दोनों टीमों ने मैच की शुरुआत से आक्रमक खेल खेला लेकिन पहले हाफ में किसी टीम को सफलता नहीं मिली। मैच खत्म होने से सात मिनट पहले प्रीतम सिंह की मदद से सुभाष सिंह ने गोल दाग कर नेरोका को बढ़त दिलाई जो निर्णायक साबित हुआ। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी