संयुक्त विश्व कुश्ती आयोग में चुनी गई नाइजीरिया की ओडुनाओ

बुधवार, 6 सितम्बर 2017 (20:02 IST)
कृपाशंकर बिश्नोई (अर्जुन अवॉर्डी) 

नाइजीरिया की सबसे कामयाब महिला पहलवान ओडुनाओ को संयुक्त विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) ने एथलीट्स आयोग में चुने लिया है। 21 से 26 अगस्त 2017 फ्रांस (पेरिस) में संपन्न हुई विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के दौरान उनका चुनाव किया गया। 
 
संयुक्त विश्व कुश्ती (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) के चुने गए सात खिलाड़ियों के बीच ओडुनाओ का नाम भी शामिल है। उन्हें यूडब्ल्यूडब्ल्यू में एथलीटों के हित का प्रतिनिधित्व करने के लिए निर्वाचित किया है।
 
विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता ओडुनाओ को आयोग में उनके चुनाव हेतु नाइजीरिया कुश्ती महासंघ (एनडब्ल्यूएफ) के अध्यक्ष डेनियल इगाली ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
 
कनाडा के लिए सिडनी 2000 के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता व नाइजीरिया कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष डेनियल इगाली ने कहा कि ओडुनाओ वर्तमान में विश्व मंच पर सबसे कुशल महिला पहलवानों में से एक है। वह विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली पहली नाइजीरियाई महिला पहलवान बन गई है।
 
ओडुनाओ ने 2009 और 2010 में कांस्य पदक जीतने वाली नाइजीरियाई की साथी खिलाड़ी इफेमा इहानाचू को पीछे छोड़ दिया है। उनका चुनाव पेरिस में विश्व चैंपियनशिप के दौरान हुआ और एनडब्ल्यूएफ को एथलीटों की कमीशन की स्थिति के लिए उम्मीदवार के तौर पर उनका नाम अग्रेषित करने में कोई रुकावट नहीं हुई। 
 
डेनियल इगाली ने कहा, हमें इस बात की प्रसन्नता है की नाइजीरिया कुश्ती महासंघ खेल विकास के सभी पहलुओं में एक संघीय संगति के रूप में लगातार प्रगति कर रहा हैं। उन्होंने कहा की हम आशा करते हैं कि ओडुनाओ एथलीट कमीशन और विश्व स्तर पर पहलवान खिलाड़ियों के कल्याण व उत्थान हेतु अपना महत्वपूर्ण योगदान देगी।
 
इस बीच, नाइजीरिया कुश्ती महासंघ के नेतृत्व की सराहना करते हुए राष्ट्रमंडल की स्वर्ण पदक विजेता ओडुनाओ ने विश्व समिति पर काम करने के लिए अपना नाम नामांकित करने पर एनडब्ल्यूएफ के अध्यक्ष ओलम्पिक चैंपियन डेनियल इगाली को धन्यवाद दिया। 
 
उन्होंने कहा की मुझे खुशी है कि एनडब्ल्यूएफ ने मुझे नामांकित किया। मेरे लिए यह एक महान सम्मान है। ओडुनाओ ने कहा कि मैं उत्साहित हूं क्योंकि मेरे अध्यक्ष और मेरे कोच ने हमेशा मेरी क्षमताओं पर विश्वास किया है ताकि उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकूं। वे मेरे लिए प्रोत्साहन का एक सच्चा स्रोत हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी