अमरनाथ यात्रा करने पहुंची ओलंपिक विजेता साइना नेहवाल, तस्वीरें हुई वायरल

गुरुवार, 13 जुलाई 2023 (15:36 IST)
भारतीय ओलंपिक पदक विजेता और देश की बैडमिंटन स्टार Saina Nehwal साइना नेहवाल कश्मीर की अमरनाथ गुफा मंदिर की तीर्थयात्रा पर हैं और वहां पूजा-अर्चना करने वाली हैं।साइना मंगलवार को सोनमर्ग पहुंची और मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में अपनी तस्वीरें साझा कीं।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी साइना ने ट्विटर पर एक तस्वीर भी साझा की है जिसमें उनकी मां अमरनाथ मार्ग पर भारतीय सेना के जवानों के साथ फोटो खिंचवाते हुए नजर आ रही हैं।

Amarnath yatra  #AmarnathYatra #AmarnathYatra2023 pic.twitter.com/vVRsaQjTKL

— Saina Nehwal (@NSaina) July 12, 2023
अब तक 24 अंतरराष्ट्रीय खिताब प्राप्त कर चुकी साइना कश्मीर हिमालय में समुद्र तल से 13,000 फुट (3,882 मीटर) की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करने जा रही हैं।

Peaceful Jammu Kashmir, after the abrogation of 370 and 35A.

Saina Nehwal badminton player on Amarnath,

This is a great day for my family and me. We are blessed to have been on the Yatra. I would like to thank the people of j&k for help .

Retweet it
pic.twitter.com/4b8s9LOZPr

— Aquib Mir (@aquibmir71) July 13, 2023
अधिकारियों को उनके आने के बारे में हालांकि, कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन एक अधिकारी ने ‘यूनीवार्ता’ से कहा कि हमने सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें देखी हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि बैडमिंटन स्टार ने अमरनाथ गुफा में दर्शन किया या नहीं।(एजेंसी)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी