ITTF वर्ल्ड जूनियर सर्किट प्रिमियम स्पर्धा में एकल मुकाबले प्रारंभ

शुक्रवार, 9 सितम्बर 2016 (20:14 IST)
इन्दौर। अभय प्रशाल में खेली जा रही 2016 इंडियन जूनियर एवं कैडेट ओपन आयटीटीएफ वर्ल्ड जूनियर सर्किट प्रिमियम स्पर्धा में रोचक एकल मुकाबले आरंभ हुए। 

 
कैडेट बालिका के आरंभिक दौर में हुवांग यू जेई ताईपे ने निकिता सरकार भारत को 3-0 से, स्वस्तिका घोष भारत ने अदिति सिन्हा भारत को 3-1 से, वंशिका भारत ने किरतनी तनिशि भारत को 3-2 से, ली यू वेई वेई ताईपे ने अंबिका गुप्ता भारत को 3-0 से, मिनूश्री पाटील भारत ने प्राप्ति सेन भारत को 3-0 से चांग जू चिया ताईपे ने लक्षिता नारंग भारत को 3-0 से पराजित कर ग्रुप मुकाबलों के दूसरे दौर में प्रवेश किया।
कैडेट बालक वर्ग में ताई मिंग वाई ताईपे ने शिवजीत लांबा भारत को 3-0 से, सोहम पंड्‌या भारत ने लाल मूर अलबर्टो भारत को 3-1 से, मानुष शाह ने विश्वादीनदयालन भारत को 3-2 से, वाय मलिक भारत ने लेकिदोर्जी भुटान को 3-0 से, हुवांग चेंग ताईपे ने अनुक्रम जैन भारत को 3-2 से, जयबत्रा भट्‌टाचार्य जी भारत ने जिन्हो भारत को 3-2 से, प्रयास जैन भारत ने गुरंग भारत को 3-1 से पराजित कर ग्रुप मुकाबलों के दुसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
 
जूनियर बालिका वर्ग में अर्चना कामथ भारत ने लियू वेई ताईपे को 3-1 से, सेलेना सिल्वा कुमार भारत ने शिवशंकर  मालिनी भारत को 3-0 से यांग येंग ताईपे ने चेंग चिंग येन ताईपे को 3-0 से वरूणी जायसवाल भारत ने श्रुति अम्रुते भारत को 3-0 से, सुई पे लिंग ताईपे ने प्रियंका प्रतीक भारत को 3-1 से पराजित कर दूसरें दौर में प्रवेश किया। 
 
जूनियर बालक वर्ग में देवराज अनंत भारत ने मिर फकीरी ईरान को 3-0 से, लाई चेंग चेईंग ताईपे ने सार्थक सेठ भारत को 3-0 से मानव ठक्कर भारत ने आकाश चौधरी 3-1 से सम्स हमीद भारत ने पी ची नोली भुटान को 3-0 से मेहदी जलीली ईरान ने भारत के मानुष शाह  को 3-2 से पराजित कर ग्रुप मुकाबलों के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।

वेबदुनिया पर पढ़ें