आईओए के संयुक्त सचिव आनंदेश्वर पांडे ने बुधवार को यहां एक कार्यक्रम में कहा, हमें अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) से इस संदर्भ में सलाह मिली है और हम खिलाड़ियों को पूरी जानकारी दे रहे हैं कि क्या सावधानियां बरतनी हैं।
उन्होंने कहा, 2010 के दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में भी इसी तरह मलेरिया का डर फैलाया गया था। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। दिल्ली राष्ट्रमंडल खेल सुरक्षित और सफल रहे। भारतीय खिलाड़ी जीका को लेकर कतई भयभीत नहीं हैं और हमारा पूरा दल इन खेलों में उतरेगा। (वार्ता)