यहां जारी विज्ञप्ति के अनुसार डियास और चंद्रा का चयन भारतीय फुटवाली संघ ने हाल में किया। ये दोनों ही राष्ट्रीय स्तर के फुटबाल खिलाड़ी हैं और संतोष ट्राफी में खेल चुके हैं। फुटवाली में फुटबॉल की शारीरिक तकनीक का उपयोग होता है, लेकिन इसमें हाथों का उपयोग नहीं किया जा सकता है। यह बीच वालीबॉल के नियमों के अनुसार खेला जाता है। (भाषा)