फ्रेंच ओपन : क्वार्टर फाइनल में कश्यप पराजित

शनिवार, 25 अक्टूबर 2014 (11:43 IST)
पेरिस। राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता पारुपल्ली कश्यप को गुरुवार को यहां फ्रेंच ओपन सुपर सीरिज के क्वार्टर फाइनल में 5वीं वरीयता प्राप्त चीन के झेंगमिंग वांग ने हरा दिया।

विश्व के चौथे नंबर के जापान के केनिची को हराकर उलटफेर करने वाले कश्यप ने वांग को कड़ी टक्कर दी लेकिन 1 घंटा 5 मिनट तक चले मैच में वे 21-15 13-21 21-13 से हार गए।

इस मुकाबले में अन्य भारतीय साइना नेहवाल और अश्विनी पोनप्पा हैं। (भाषा)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें