बिहार के राजगीर में होगा महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का आयोजन

WD Sports Desk

गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (19:27 IST)
महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अगले सत्र का आयोजन बिहार के ऐतिहासिक शहर राजगीर में 11 से 20 नवंबर तक होगा। देश में हॉकी की संचालन संस्था हॉकी इंडिया ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
टूर्नामेंट का आयोजन हॉकी इंडिया और बिहार सरकार करेंगे और यह नव-विकसित राजगीर हॉकी स्टेडियम में खेल जाएगा।

पिछले साल हॉकी झारखंड ने रांची में महिला एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी का सफल आयोजन किया था जिसका खिताब भारत ने जीता था।गत चैंपियन भारत के अलावा ओलंपिक रजत पदक विजेता चीन, जापान, कोरिया, मलेशियाई और थाईलैंड के इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

The adventure begins!
The Indian Women’s hockey team has arrived in Bihar and we’re thrilled for tomorrow’s exhibition match at Rajgir Hockey Stadium.#IndiaKaGame #HockeyIndia
.
.
.@CMO_Odisha @sports_odisha @Media_SAI @Limca_Official @IndiaSports @CocaCola @FIH_Hockeypic.twitter.com/XJyd7VQkGI

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 28, 2024
इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों का स्वागत करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने कहा, ‘‘मैं आठवीं महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए बिहार सरकार का समर्थन देने को पर बहुत खुश हूं। हम इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली अंतरराष्ट्रीय टीमों का स्वागत करते हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद करते हैं कि इस प्रतियोगिता के लिए आने वाली हॉकी टीमें, अधिकारी और हॉकी प्रशंसक हमारे लोगों की मेहमाननवाजी का लुत्फ उठाएंगे, इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।’’

Indian Women's Team in Action!
Rajgir Hockey Stadium gets ready to host it's first exhibition match.
Team Blue faces Team White today 4 PM.

You can watch this match live on DD Sports. #HockeyIndia #IndiaKaGame #ExhibitionMatch #WomensTeam #IndiaWomensTeam
.
.
.
.@CMO_Odishapic.twitter.com/kFYdZm3ec8

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2024
एशियाई हॉकी महासंघ के अध्यक्ष दातो फुमियो ओगुरा ने कहा, ‘‘मैं पिछले साल भारत में पुरुष और महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी की सफल मेजबानी करने के बाद इस बड़े आयोजन की मेजबानी की जिम्मेदारी लेने के लिए हॉकी इंडिया के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि बिहार के राजगीर में होने वाली प्रतियोगिता झारखंड के रांची में आयोजित पिछले सत्र की तरह काफी सफल होगी।’’

Announcement

Rajgir, Bihar to host the upcoming Women's Asian Champions Trophy, 2024 starting from 11th November.

Hon'ble Chief Minister of Bihar, Nitish Kumar today inaugurated the Rajgir Hockey Stadium today which will serve as the hosting ground for WACT 24.

Teams… pic.twitter.com/h9p5Vyiqsn

— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2024
हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने कहा, ‘‘यह हॉकी के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है क्योंकि यह पहली बार है जब बिहार में कोई अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। हम इस प्रतियोगिता की मेजबानी के लिए अवसर और समर्थन के लिए एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) और बिहार सरकार के आभारी हैं।’’ (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी