रवि कुमार दहिया ने भी जीता गोल्ड मेडल, नाइजीरिया के पहलवान को 10-0 से हराया

शनिवार, 6 अगस्त 2022 (22:05 IST)
भारत का पहलवानी में राष्ट्रमंडल खेलों लगातार बेहतर प्रदर्शन जारी है। आज रवि दहिया ने नाइजीरिया के पहलवान को 10-0 के बड़े अंतर से हराकर गोल्ड मेडल जीत लिया।टोक्यो ओलंपिक के सिल्वर मेडलिस्ट रवि ने अपने नाइजीरियाई प्रतिद्वंदी को तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर मात दी।

राष्ट्रमंडल खेलों में तीन बार के पदक विजेता वेल्सन ने मुकाबले की शुरुआत में रवि को पॉइंट स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया, लेकिन रवि ने अंततः उनके पैरों को जकड़कर अंकों की झड़ी लगा दी।

RAVI WINS GLD

3 time Asian Champion & #Tokyo2020 Olympics  medalist  @ravidahiya60 (M-57kg) has now conquered the #CommonwealthGames, winning GOLD on his debut

Brilliant Gutwrench & winning by technical superiority, that's stoic & determined RAVI for you
1/1 pic.twitter.com/UhLFq7c8od

— SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2022
मुकाबला इतना एकतरफा था कि दूसरे राउंड की जरूरत ही नहीं पड़ी और रवि दहिया करीब 2 मिनट के भीतर ही यह मैच जीत गए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी